Haryana Weather – देश भर के राज्य में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से भीषण गर्मी कहर बरपा रही थी, लेकिन कल से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ भारी-बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
बारिश का दौर फिर से जारी –
दिल्ली एनसीआर और हरियाणा समेत कई राज्यों में अब एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते अगले कई दिनों तक तेज हवाओं आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। आईएमडी (IMD Rain Alert) ने हरियाणा में आज 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार दोपहर के बाद अचानक आसमान में बादल छाए और झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
इन जिलों में होगी भारी बरसात –
आईएमडी (IMD Weather) ने पहले से ही 19 अप्रैल को हरियाणा में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया हुआ है। इससे तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी जिसके चलते लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़ में अलग-अलग स्थान पर तेज आंधी के साथ तगड़ी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। ऐसा ही मौसम रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, जींद, चरखी दादरी और भिवानी में भी रहेगा।
चंडीगढ़ में भी होगी बारिश –
मौसम विभाग (Mausam Update) ने चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें यमुनानगर, कुरुक्षेत्र करनाल, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।
हिमाचल में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट –
मौसम विभाग ने एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है जिससे हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Mausam) में हल्की बरसात और बर्फबारी होगी। इसके साथ ही ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में शुक्रवार को चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी तूफान और ओलावृष्टि ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 19 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। आज कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और चंबा जैसे क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा।
इस दिन होगी मानसून की एंट्री –
मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा था। इस दौरान हिमालय राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी रहा है। आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्री मानसून की जल्द ही एंट्री होने वाली है। जून महीने के दौरान मानसून (Monsoon Update) दस्तक दे सकता है। लेकिन गति धीमी होने के कारण अत्यधिक बारिश होने की संभावना नहीं है। जून में उत्तर पश्चिमी भारत में भीषण लू और गर्म हवाएं चलने का अनुमान है।