Vastu Tips : जीवन में तरक्की के लिए आजमाएं ये 7 उपाय, जानें क्या कहता है वास्तु गुरु


Vastu Tips : वास्तु एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो भवन निर्माण में भूमि, दिशाओं और ऊर्जा को संतुलित कर सकारात्मकता,सुख और समृद्धि लाता है। कई बार आपको देखने को मिलता है कि आप जिस हिसाब से अपना कर्म कर रहे हैं उसके अनुसार आपको फल नहीं मिल रहा। आपकी इतनी मेहनत के बाद प्रमोशन नहीं हो रहा या कहीं और कार्य में अड़चन आ रही है। तो वास्तु के अनुसार रोजाना अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव कर आप अपनी लाइफ में परिवर्तन ला सकते हैं और वे सात उपाय क्या है। इसे जानने के लिए आप पूरी खबर पढ़े। जानिए क्या कहते हैं वास्तुगुरू।

सुबह सूर्य को जल अर्पित करें
सुबह के समय रोजाना समय से उठकर आपको सबसे पहले स्नान करना है। उसके बाद सूर्य भगवान को जल अर्पित करे। वास्तु गुरू मान्या ने बताया कि जल अर्पित करने वाली विधि को रोजाना करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके करिअर में आपको नई दिशा मिलेगी।

घर के मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखें
उन्होंने बताया कि आपको अपने घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। सुबह उठकर वहां झाडू लगाएं उसके बाद दरवाजे के दोनों तरफ जल से छिड़का लगाएं। उन्होंने बताया कि ऐसा करने की मान्यता यह है कि इससे लक्ष्मी जी प्रस्नन होती है और उसका आगमान होता है। वहीं साथ में अगर जल में गंगाजल मिलाकर पूरे घर में छिड़काव किया जाए तो घर के अंदर सकारात्मक माहौल बनता है।

बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूरी
वास्तु गुरू ने बताया कि रोजाना जब आप घर से निकलो तो अपने घर के बड़े-बुजुर्गों व माता-पिता का आशीर्वाद ले। मान्यता यह है कि परिवार के बड़ों के आशीर्वाद से काम में आने वाली बाधाएं और परेशानियां दूर हो सकती हैं। जिससे जातक को उन्नति के राह मिल सकती है।

गाय को रोटी खिलाने से पितृ दोष दूर होता है
हमारे हिंदू धर्म में पहली रोटी गाय को खिलाना शुभ माना गया है। वास्तुशास्त्र और वैदिक परंपरा के अनुसार यह उपाय अगर आप रोजाना करते हो तो इससे पितृ दोष दूर हो सकता है। अगर आप पितृ दोष के चलते जीवन में बाधाओं और परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो एक बार इस उपाय को जरूर आजमा कर देखें।

पक्षियों को डाले दाना-पानी
वास्तु गुरु मान्या ने बताया कि अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इसके लिए आप पक्षियों को दाना-पानी डाले । इसके लिए आप अपनी छत का प्रयोग कर सकते हैं। आपके इस उपाय से ग्रह दोष के अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है।

काम करते समय उत्तर या पूर्व दिशा में बैठे
वास्तु में आपके काम करने की दिशा भी आपके करिअर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वास्तु गुरू मान्या बताते हैं कि काम करते समय आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर हो। इससे मानसिक स्थिती सही रहती है और आपके निर्णय लेने की क्षमता बढती है।


तुलसी के पास जगाए घी का दीपक
वास्तुशास्त्र में पूजा का खास महत्व बताया गया है। तुलसी के पास एक घी का दीपक अवश्य जलाकर रखें। कहते हैं कि तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी के सामने दीपक जलाने से पॉजिटीव एनर्जी बनी रहती है। ये सब सात उपाय अपनाकर आप अपने जीवन में बदलाव ला सकते है।

Leave a Comment