gehu k upay : गेहूं को रखना है वर्षों तक सुरक्षित तो कर लें यह उपाय, नहीं लगेगा घुन

gehu k upay : अप्रैल का महीना चल रहा है और इसी महीने में लोग गेहूं को स्टोर करने लगते हैं और साल भर इनका स्टॉक रखते हैं, लेकिन इस दौरान लोगों को गेंहू पर घुन लगने की चिंता बनी रहती है। घुन कम समय में ही गेहूं को बर्बाद कर देते हैं। अगर आप भी गेहूं (gehu k upay ) को वर्षों तक सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको इस खबर में एक देसी उपाय के बारे में बताने वाले हैं।

कैसे कर सकते हैं गेहूं का भंडारण
दरअसल, बता दें कि गेहूं की कटाई (wheat harvesting) के बाद स्टोर करने रखना किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है। भंडारण किए गए गेहूं के में कुछ ही महीनों में घुन और कीड़ों लगने लगने हैं, जिससे गेंहू खराब हो जाता है। ऐसे में गेहूं के बचाव के लिए लोग लोहे के ड्रम, मिट्टी की ढेरी और नीम की पत्तियों का यूज करते हैं, लेकिन फिर भी गेहूं में घुन लगने का खतना बना रहता है। ऐसे में 75 वर्षीय किसान ने एक देसी तरीका बताया है, जिसमे गेहूं को भूसे के ढेर में दबाकर (pressing wheat into chaff) रखते हैं और यह तरीका बिना खर्च के अनाज को लॉन्ग टाइम तक सेफ रखता है।

किसान ने दी भंडारण की जानकारी
भरतपुर के किसान ने जानकारी दी है कि गेहूं को स्टोर करने का ये देसी तरीका उन्हें अपने पूर्वजों से विरासत में मिला है। पहले तो जहरीले कीटनाशकों का यूज नहीं होता था। फिर भी अनाज लंबे समय तक सेफ रहता था। इसी एक्सपीरियंस के बेस पर वो आज भी यही तरीका अपनाते हैं और गेहूं को बोरियों में भरकर भूसे के ढेर में दबाकर रखते हैं, जिससे भंडारित गेहूं में घुन (Weevils in stored wheat) या कीड़े नहीं लगते।

कैसे सालों तक सुरक्षित रहेगा गेहूं का स्टॉक
अगर प्रोसेस की बात करें तो इस प्रोसेस (wheat stock Process) के तहत सबसे पहले जमीन पर भूसे की मोटी परत बिछाई जाती है। उसके बाद गेहूं से भरी बोरियों को उस पर रखते हैं और ऊपर से फिर भूसे की मोटी परत डाली जाती है। ऐसे गेहूं चारों ओर से भूसे से ढक जाता है, जिससे भीतर ऑक्सीजन स्तर बेहद कम हो जाता है और तापमान स्थिर रहता है। इस वह से गेहूं में कीड़े और घुन नहीं पनपते हैं।हालांकि इस उपायाको अपनाते समय नमी का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि अगर गेहूं पूरी तरह सूखा नहीं है, तो भूसे में दबाने के बाद गेहूं पर कीट ले सकते हैं। इस वजह से यह जरूरी हो जाता है कि अनाज को अच्छी तरह धूप में सुखाकर ही बोरियों में भरें। बता दें कि आपकी छोटी की गलती अनाज (gehu store kaise kre ) खराब कर सकती है।

गेहूं को स्टोरेज के लिए सही जगह का चुनाव
सिर्फ देसी उपाय ही नहीं, बल्कि गेहूं को स्टोरेज (wheat storage Process ) करने के लिए सही जगह का भी चुनाव किया जाना चाहिए, जिस कमरे या कोठरी में भूसा रखें, वहां पर सीलन या पानी भरने की परेशानी नहीं होनी चाहिए। वेंटिलेशन का बढ़िया इंतजाम होना भी बेहद जरूरी है, ताकि नमी भीतर न आए और हवा का संचार होता रहे।सीधी जिले के कई किसान इस देसी उपाय को अपनाकर बिना किसी केमिकल के अपने गेहूं को सुरक्षित रख रहे हैं।

Leave a Comment