Ampere New Scooter : देशभर में युवाओं के साथ बुजुर्ग और महिलाओं में भी स्कूटर की मांग बढ़ रही है। हर कोई कम वजन और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्कूटर चाहता है। अगर आप भी कोई नया स्कूटर लेने का सोच रहे हैं तो बता दें कि हाल ही में Ampere ने भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ampere New Scooter ) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि इस स्कूटर की बैटरी 10 साल तक चल सकती है।
कौन सा नया स्कूटर हुआ लॉन्च
लोगों की जरूरतों और बजट का ध्यान रखते हुए Ampere कंपनी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Magnus Neo (Ampere Magnus Neo) की पेशकश कर दी है। कंपनी की ओर से यह स्कूटर अच्छी रेंज, स्पीड और फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया हैं। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 86,999 रुपए तय की गई है।
Ampere Magnus Neo की खूबियां
नया Ampere Magnus Neo उन लोगों के लिए बनाया गया है जो शहर की भीड़ में हल्का और आरामदायक स्कूटर चलाना चाहते हैं। कंपनी ने इस मॉडल (Ampere Magnus Neo Scooter) में आराम पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है। यह स्कूटर अपने पुराने मॉडल से काफी हल्का है और इसका वजन 103 किलोग्राम है। इसकी सीट 777mm ऊंची है और इसमें 158mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।
Ampere Magnus Neo के फीचर्स
कंपनी की ओर से Ampere Magnus Neo को 4 नए और क्लर ऑप्शन (Ampere Magnus Neo Color Option) में पेश किया गया है। इन क्लर ऑप्शन में मिस्टिक मॉव, बटर येलो, ओशन ब्लू और माचा ग्रीन का नाम शामिल है। इस नए स्कूटर में LED DRL, डिजिटल स्क्रीन और फोन की फास्ट चार्जिंग के लिए USB पोर्ट मिलता है। सेफ्टी के लिए इस स्कूटर में साइड स्टैंड अलार्म, अलग-अलग राइडिंग मोड्स और बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम भी उपलब्ध है। इसके साथ ही, इस स्कूटर (Ampere Magnus Neo Features) में 10 इंच के मजबूत पिछले टायर मिलते हैं।
इस स्कूटर की सबसे बड़ी खूबी इस स्कूटर की 2.3kWh क्षमता वाली बैटरी है और एक बार स्कूटर को फुल चार्ज करने पर यह 95 किमी तक रेंज ऑफर करती है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 65kmph है।
Ampere Magnus Neo कैसे है बेस्ट
कंपनी ने दावा किया है कि Ampere के इस नए स्कूटर की बैटरी (Ampere Magnus Neo Battery) 10 साल तक चल सकती है। बता दें कि इस बैटरी की टेस्टिंग माइनस 40 डिग्री से लेकर 60 डिग्री के तापमान के बीच की है। यानी की देश के हर मौसम के लिए एकदम सेफ है। Greeves Electric Mobility के एमडी के अनुसार उनकी कंपनी का मुख्य लक्ष्य स्कूटर के सफर को आरामदायक बनाना है। इस ईजी टू हैंडल फैमिली स्कूटर को हर तरह की सड़कों के हिसाब से तैयार किया गया है।