Maruti Suzuki Ignis : भारतीय बाजारो में अक्सर ही मारुति सुजुकी की कारें धूम मचाती नजर आती है। अब इसी बीच कंपनी की ओर से Maruti Suzuki इग्निस के स्टॉक पर भारी छूट दी जा रही है। अगर आप अभी मारुति इग्निस को खरीदते हैं तो आपको कैश डिस्काउंट के साथ कई अन्य बेनिफिट्स (Maruti Suzuki Ignis benefits) भी मिल सकते हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
मारुति इग्निस पर मिल रहा इतना डिस्काउंट
दरअसल, आपको बता दें कि मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजारों में अपनी पॉपुलर हैचबैक इग्निस के प्रोडक्शन को बंद कर दिया है। भले ही कंपनी ने प्रोडक्शन बंद किया है, लेकिन ग्राहकों के लिए मई महीने के दौरान मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Suzuki Ignis) के बचे हुए स्टॉक पर कंपनी की ओर से बंपर डिस्काउंट पेश किया जा रहा है। इस दौरान ग्राहक मारुति इग्निस खरीदने पर अधिकतम 57,500 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। इस ऑफर में 40,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ ही दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।
मारुति सुजुकी इग्निस का डिजाइन
मारुति सुजुकी इग्निस का डिजाइन (Maruti Suzuki Ignis Design) काफी अलग है, जिसमें बॉक्सी लुक के साथ ऊंचे व्हील आर्च और 180mm का बढ़िया ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इस एसयूवी के फ्रंट में क्रोम ग्रिल और LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स लगा हुआ है और इसके साथ डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) इस एसयूवी को एक प्रीमियम और मॉडर्न हैचबैक का एक्सपीरियंस का फील देते हैं।
मारुति सुजुकी इग्निस का इंटीरियर
वहीं, मारुति सुजुकी इग्निस के इंटीरियर (Maruti Suzuki Ignis Interior) की बात करें तो इसका इंटीरियर काफी कलरफुल और कस्टमाइजेबल है। इस एसयूवी में आपको फीचर्स के तौर पर 7-इंच का ‘स्मार्टप्ले स्टूडियो’ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पुश-बटन स्टार्ट जैसे कई फीचर्स का फायदा मिलेगा और साथ ही कार में कई मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं ।
मारुति सुजुकी इग्निस के सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इस एसयूवी (Safety Features of Maruti Suzuki Ignis) में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स को स्टेंडर्ड बनाया गया है। भले ही इस एसयूवी को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 1-स्टार रेटिंग मिली है, लेकिन साल 2026 के मॉडल्स में हिल होल्ड असिस्ट भी जोड़ा गया है, जो चढ़ाई वाली सड़कों पर एकदम बेहतर होती है।
मारुति सुजुकी इग्निस की कीमत
मारुति सुजुकी इग्निस में 1.2-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन ऑप्शन (Engine Options in Maruti Suzuki Ignis) मिलता है, जो 82bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क को जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स विकल्प में उपलब्ध है। मारुति की इस कार में तकरीबन 20.89 किमी लीटर का औसत देती है। इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत की शुरुआत 5.35 लाख से शुरू होती है और यह 8.30 लाख रुपये तक जाती है।