Gold price : सोने चांदी की कीमतों ने बाजार में मचाई हलचल, चेक करें ताजा रेट

Gold price : पिछले काफी समय से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते एक डेढ़ साल में सोने और चांदी ने निवेशकों को काफी शानदार रिटर्न प्रदान किया है। इन दिनों भी हर किसी की नजर सोने और चांदी के भाव पर अटकी हुई है। अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जान लेते हैं आज 7 मई के दिन क्या चल रहे हैं सोने और चांदी के भाव।


सोने और चांदी का नाम आजकल हर किसी की जुबान से सुनने को मिल जाता है। पिछले एक डेढ़ साल में सोने और चांदी की कीमतों ने काफी ज्यादा एतिहासिक रिकॉर्ड (Latest Gold And Silver Price) तोड़े हैं। बीते दिनों सोने और चांदी के भाव में लंबी गिरावट और लंबे उछाल का नजारा देखने को मिला है। आज 7 मई 2026, गुरुवार के दिन भी सोने और चांदी के भाव में भारतीय बाजार में तहलका मचा दिया है।

अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो लिए जान लेते हैं देश के अलग-अलग शहरों में तथा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के भाव (Gold And Silver Rate On MCX) क्या चल रहे हैं।


29 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों ने अपने हाई लेवल (High levels price of gold and silver) का एक नया रिकॉर्ड बनाया था और उसके बाद सोने और चांदी के भाव ने एक बार भी अपने हाई लेवल के आंकड़े को टच नहीं किया है। 29 जनवरी 2026 को सोने के भाव 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे और चांदी के भाव 4,20,000 रूपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए थे।


MCX पर सोने और चांदी के भाव


MCX यानि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने के भाव 1,52,481 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार (Gold Rate On MCX) कर रहे हैं तो वहीं चांदी की कीमतों का जिक्र किया जाए तो आज एमसीएक्स पर चांदी 2,61,732 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार (Silver Rate On MCX) कर रही है।


प्रमुख शहरों में सोने की कीमत


देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव (Latest Gold And Silver Price) की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने के भाव 1,55,025 रूपये प्रति 10 ग्राम है, अमृतसर में आज सोने के भाव 1,55,380 रुपए प्रति 10 ग्राम है, लखनऊ में आज सोने (Gold And Silver Price) के भाव 1,55,255 रुपए प्रति 10 ग्राम है, मेरठ में आज सोने के भाव 1,55,265 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

Leave a Comment