Post Office Scheme : आज के समय में सुरक्षित निवेश करने के लिए हजारों ऑप्शन है। आप भी सुरक्षित निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। चलिए विस्तार से जानते है अच्छा रिटर्न देने के विकल्प।
बुजुर्गों के लिए पोस्ट आफिस की सेविंग स्कीम
आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं तो सिनियर सिटीजन के लिए पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। अगर आप इस स्कीम में अगर निवेश करते हैं तो आपको 8.2 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दरे मिलती है।
तीन माह बाद मिल जाता है ब्याज
सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम में निवेश करने के बाद आपको हर 3 माह बाद आपको ब्याज मिलेगा। यानी अगर आप इसमें 30 लाख का निवेश करते हैं तो आपको 20 हजार 500 रुपये महीने की औसत कमाई होगी। तीन माह में आपको 61,500 रुपये मिलेंगे।
1 हजार रुपये से निवेश कर सकते हैं
इस स्कीम में आप निवेश की शुरूआत कम से कम 1 हजार रुपये से कर सकते हैं।
1,000 रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम इस स्कीम में आप अधिक से अधिक 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
टैक्स नहीं भरना पड़ेगा
अगर, इस योजना की खासियत बताएं तो यह है कि इसमें आपको 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट का लाभ आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत मिलता है।
केवल सिनीयर सिटीजन ले सकते हैं लाभ
इस योजना में निवेश करने की शर्त ये है उम्र 60 वर्ष होनी चाहीए। यानी आप सिनीयर सिटीजन की श्रेणी में आने चाहीए। इस योजना में आपको खाता खुलवाने के लिए किसी भी पोस्ट ऑफिस में जा सकते हैं। आज के समय में लगातार बढ़ती महंगाई में यह स्कीम आपको स्थिर आय देती है।