FD से भी ज्यादा रिटर्न देती है ये सपोर्टेड सेविंग स्कीम्स, मिलेगा 8.2% तक का ब्याज

Savings Schemes : अगर आप भी किसी ऐसे इन्वेस्टमेंट ऑप्शन की तलाश में हैं, जहां आपको एफडी से ज्यादा रिटर्न मिलें और साथ ही आपका पैसा सुरक्षित रहें तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। आज इस खबर में हम आपको ऐसी सपोर्टेड सेविंग स्कीम्स (Best Savings Schemes) के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर आपको 8.2% तक का ब्याज मिलेगा। खबर में जानिए इन स्कीम्स के बारे में विस्तार से-

SCSS स्कीम में कैसे करें निवेश
सबसे पहले नंबर पर आती है सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme), जो खासकर बुजुर्गों के लिए बनाई गई है और अभी इसमे 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसमें 1,000 रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक इन्वेस्टमेंट से किया जा सकता है। इसमे इन्वेस्टमेंट की अवधि 5 साल होती है, जिसे आगे 3 साल तक बढ़ा सकते हैं। इस स्कीम में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग इन्वेस्ट कर सकते हैं।

SSY स्कीम भी है बेस्ट
इसके साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में इन्वेस्ट कर आप बेटियों के भविष्य को सेफ रख सकते हैं। इस स्कीम में निवेश पर तकरीबन 8.2 प्रतिशत ब्याज मिलता है, जिसमे सालाना कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक इन्वेस्ट किया जा सकता है। इस स्कीम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें निवेश पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है और मैच्योरिटी पर जो रकम मिलती है, वो भी टैक्स-फ्री होती है।

NSC स्कीम की ब्याज दरें
अगर आप निश्चित समय के लिए सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन चाहते हैं, तो नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (National Savings Certificate) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।इस स्कीम में निवेश पर 7.7 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिलता है और आप 5 साल की अवधि के लिए स्कीम में निवेश कर सकते हैं और इस स्कीम में निवेश की शुरुआत 1,000 रुपये से हो सकती है और मैक्सिमम निवेश की लिमिट नहीं है।

KVP में कैसे होगा पैसा डबल
इसके साथ ही अगर आप किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) में निवेश करते हैं तो आपका पैसा लगभग 115 महीनों में डबल हो जाता है। इस स्कीम में निवेश पर आपको 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है और निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है।

Leave a Comment