SUV Updates : अगर आप हाल फिलहाल में कोई नई एसयूवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। दरअसल, अब मई महीने में कई पॉपुलर SUVs (SUV Updates ) पर कंपनी की ओर से अच्छे-खासे बेनिफिट्स ऑफर पेश किए जा रहे हैं। अगर आप अभी इन एसयूवी को खरीदते हैं तो 4 लाख तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। खबर में जानिए इन एसयूवी के बारे में विस्तार से
Grand Cherokee पर डिस्काउंट ऑफर
दरअसल, आपको बता दें कि Jeep (Discount offers on Grand Cherokee) की फ्लैगशिप SUV Grand Cherokee पर कंपनी की ओर से 4 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ Jeep Wave एक्सक्लूसिव ओनरशिप प्रोग्राम का एक्सेस भी दिया जाएगा। इस पैकेज में 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी, एक्सप्रेस सर्विस, पिकअप एंड ड्रॉप सपोर्ट और जरूरत पड़ने पर कर्टसी व्हीकल जैसी कई सुविधाएं शामिल की गई है।
Meridian पर मिल रहे बढ़िया बेनिफिट्स
इसके साथ ही Jeep Meridian SUV पर कंपनी की ओर से कुल 1.65 लाख रुपये तक का डिस्काउंट (Jeep Meridian SUV Discount) दिया जा रहा है। इसमे तकरीबन 1.3 लाख रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है, जबकि 30 हजार रुपये तक का एक्स्ट्रा बेनिफिट भी ग्राहकों को मिलने वाला है
Jeep Compass पर ऑफर्स
इसके अलावा कंपनी की ओर से Jeep Compass (Offers on Jeep Compass) में तकरबीन 1.5 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी में 1.10 लाख रुपये तक का कॉर्पोरेट ऑफर पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही 15 हजार रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट भी शामिल है। Jeep Compass में 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 170hp की पावर पैदा करता है। इस SUV की शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होती है।