Tata Nexon समेत ये SUV देती है शानदार माइलेज, बस इतनी है कीमत

Best SUV : भारत में प्रदूषण को कम करने के लिए ऑटोमोबाइल सेक्टर में एमिशन नियमों में लगातार सख्ती बरती जा रही है। सख्ती होने के बावजूद भी डीजल कारों कीइ डिमांड वैसे ही बनी हुई हैं। आप भी अगर हाल ही में कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है।

टाटा कर्व स्टाइलिश होने से चर्चा में

टाटा कर्व अपने स्टाइलिश और आकर्षक डिजाइन के कारण खूब तारीफे बटोर रही है।
अगर हम इसके इंजन की बात करे तो इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। यह कार ऑटोमेटिक और मैनुएल दोनों में मौजूद है। अगर हम इसकी शुरूआती कीमत की बात करे तो 11.2 लाख रुपये से शुरू है।

किआ साइरोस शानदार फीचर्स में मौजूद

किआ साइरोस कार प्रीमियम लुक के साथ शानदार फीचर्स में मौजूद है। इसमें आपको कंफर्ट फील देने केबिन मिलेंगे। जो काफी पसंद भी किए जा रहे हैं। अगर हम इसके इंजन की बात करे तो इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। अगर, इस कार की शुरूआती कीमत की बात करे तो यह 10 लाख से शुरू होकर 15.8 लाख रुपये तक है।

टाटा नेक्सॉन अभी भी पॉपुलर

टाटा नेक्सॉन भारत में काफी पसंददिदा कार बनी हुई है। यह कार आपको मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में मिलेगी। अगर इसकी शुरूआती कीमत की बात करे तो यह 9 लाख से शुरू होकर 14.22 लाख रुपये तक मिलती है। इस कार में इंजन 1.5 लीटर का मिलता है।

अपनी मजबूत परफॉर्मेंस से जानी जाती है महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

महिंद्रा एक्सयूवी 3 एक्सओ अपनी मजबूत परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इस कार की इंजन की बात करे तो इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन होता है जो 117 हॉर्सपावर और 300
एनएम टॉर्क जनरेट करता है। अगर आप ड्राइव करने के शौकीन है तो यह कार आपको स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है। इसकी कीमत की बात करे तो यह 8.95 लाख से शुरू होकर 13.43 लाख रुपये तक में मिलती है।

हुंडई वेन्यू भरोसेमंद कार

हुंडई वेन्यू में आपको कंफर्ट देने वाला केबिन और शानदार फीचर्स मिलेंगे। रोजाना इस्तेमाल के लिए यह कार काफी शानदार कार मानी जाती है। यह कार लोगों में भरोसेमंद कार बनी हुई है। इसमें अगर हम इंजन देखे तो 1.5 लीटर इंजन मिलता है।
वहीं इसकी शुरूआती कीमत 9.88 लाख से शुरू होती है।

Leave a Comment