Gold Rates : सोने की बदली चाल, ग्लोबल मार्केट में बढ़ी हलचल, जानिए क्या चल रहे रेट

Gold Rates : सोने-चांदी की कीमतों में खूब उथल-पुथल देखने को मिल रही है। अब बीते कुछ दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद एक बार फिर सोने की चाल बदलती नजर आ रही है। अब शादी-ब्याह के सीजन में ग्लोबल मार्केट में खूब हलचल देखने को मिल रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में 10 ग्राम के रेट (Gold Silver Rates) क्या चल रहे हैं।

सोने-चांदी के ताजा भाव
बीते दिनों कारोबारी सेशन समाप्त होने के बाद चांदी की कीमतों (Sone Ke Rate) में बड़ी गिरावट आई और ये 2,61,300 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, दूसरी ओर सोना अपने ऊपरी स्तरों से फिसलकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बाजार के जानकारों के मुताबिक ऊंचे दामों पर निवेशकों ने बिकवाली कर मुनाफा कमाना बेहतर समझा है, जिसका प्रभाव सोने की कीमतों पर पड़ा है।

MCX और Comex पर सोने का भाव
एक ओर जहां आपके शहर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही थी, वहीं दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Price) और ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। MCX पर चांदी की जुलाई डिलीवरी में जबरदस्त उछाल रहा और यह 1.09 प्रतिशत तेजी के साथ 2,61,355 रुपये पर कारोबार कर रहा है और सोना भी 1,52,258 रुपये के आसपास रहा।
इसके साथ ही Comex यानी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें (International gold prices) 4,723.70 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है और चांदी भी मजबूती के साथ 80.835 डॉलर प्रति औंस पर क्लोज हुई है।

डॉलर मजबूती पर सोने पर दबाव
जानकारों का कहना है कि बाजार की नजरें अब अमेरिका और ईरान के बीच चल रही भू-राजनीतिक हलचल पर टिकी हुई है और शांति समझौते की उम्मीदें थोड़ी धुंधली पड़ने के चचलते डॉलर इंडेक्स को सपोर्ट मिला है। अक्सर ही जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) पर प्रभाव पड़ता है। ईरान की तरफ से शांति प्रस्तावों को लेकर आ रहे बयानों ने मार्केट को वेट एंड वॉच की स्थिति में डाला है।

Leave a Comment