Mahindra कंपनी की इन कारों का है बाजार में दबदबा, चेक करे लिस्ट

Mahindra Cars : भारतीय बाजार में इन दिनों कई कार कंपनियां है जो अपनी गाड़ियों में शानदार फीचर उपलब्ध करवा कर ग्राहकों का दिल जीत रही है। बात की जाए महिंद्रा कंपनी की तो इस कंपनी की भी कई गाड़ियां ऐसी है भारतीय बाजार में दबदबा बना हुआ है।


गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड को देखते हुए कंपनियों की तरफ से भी अपनी गाड़ियों पर स्पेशल ऑफर और शानदार फीचर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। हर कोई आधुनिक तकनीकी के फीचर्स को देखते हुए महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों को खरीदने की ओर भाग रहा है। महिंद्रा कंपनी (Mahindra Company) की कोई ऐसी गाड़ियां है जिन्हें खरीदना आजकल लोगों का सपना बन गया है। यह कंपनी कार बिक्री के मामले में इन दिनों काफी ज्यादा ऊपर चल रही है।


महिंद्रा स्कॉर्पियो


महिंद्रा कंपनी की गाड़ी स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) और क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic) इन दिनों सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कीमत 13 लाख से शुरू होकर 29 लाख तक जाती है। यह एक प्रीमियम 7 सीटर SUV है। महिंद्र स्कॉर्पियो क्लासिक के बाद की जाए तो उसकी कीमत 12.64 लाख से शुरू होकर 24 लाख तक जाती है। यह एक रफ एंड टफ अंदाज के लिए जानी जाती है।


महिंद्रा थार रॉक्स


महिंद्रा कंपनी की थार रॉक्स (Mahindra Thar Rocks) इन दिनों हर किसी की पसंद बनी हुई है। ऑफ रोडिंग के मामले में यह गाड़ी काफी सही माने जा रही है। इस कार की कीमत 16.40 लाख से शुरू होकर 28 लाख रुपए तक जाती है। इस 4×4 कार के नए फीचर्स हर किसी को अपना दीवाना बना रहे हैं।


महिंद्रा XUV 7XO


महिंद्रा कंपनी की गाड़ी XUV 7XO भारत की पहली कर है जिसमें चैट जीपीटी दिया (Mahindra XUV 7XO Features) गया है। इस कर की शुरुआती कीमत 13.66 लाख रुपए है। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के टोटल 6 वेरिएंट्स मिल रहे हैं।


महिंद्रा बोलेरो


महिंद्रा कंपनी की गाड़ी बोलेरो (mahindra bolero rates) एक लोकप्रिय तथा भरोसेमंद कार है। यह पिछले कई सालों से भारतीय ग्राहकों का दिल जीत रही है और अब कंपनी की तरफ से इसे अपडेट भी कर दिया गया है जिसके बाद इसका नया लुक हर किसी को पसंद आ रहा है।

Leave a Comment