Hisar News : अब नहीं होगी फाल्ट व ओवरलोड की समस्या, लगाए जाएंगे अतिरिक्त फीडर

Hisar News : हरियाणा के हिसार जिले में पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही बिजली की समस्या को सही करने के लिए सरकार की तरफ से एक और नया कदम उठाया गया है जिसके तहत हिसार जिले के काफी सारे लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है। हिसार जिले में फॉल्ट और ओवरलोड की समस्या को कम करने के लिए अतिरिक्त फीडर लगाए जाएंगे।


पिछले काफी समय से हरियाणा के हिसार जिले में बिजली की समस्या (electrical problem) लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी बनती जा रही है। हिसार जिले में बिजली की तारों पर ज्यादा लोड (Excessive load on power lines) होने की वजह से बार-बार बिजली कट रही थी और कई इलाकों में तो तार गर्म होने, फॉल्ट तथा स्पार्किंग जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही थी।

अब सरकार की तरफ से लोगों की इस समस्या का समाधान करते हुए एक नया कदम उठाया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य बिजली सप्लाई को मजबूत (strengthen power supply) बनाना तथा ओवरलोड को कम करना है। बिजली विभाग (Haryana electricity department) मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर तेजी से कार्य कर रहा है जिसमें पहले बिंदु तारों की क्षमता को बढ़ाना है तथा दूसरा बिंदु अतिरिक्त फीडर (extra feeder) लगाना है।


विभाग की तरफ से आठ ऐसे गांव को चयनित किया गया है जहां अतिरिक्त फीडर लगाकर और लोड को काम किया जाएगा तथा लोगों को बिजली कट की समस्या (power cut problem) से छुटकारा दिलाया जाएगा। पिछले दिनों हिसार सर्कल के एसई एफआर नक्वी की तरफ से बैठक ली गई, जिसमें एक्सईन और SDO को कड़े आदेश दिए गए।


हिसार सर्कल में मोढ़ाखेड़ा, मिंगनीखेड़ा, मोहब्बतपुर, लाडवी आरडीएस, कालीरावण, शिलाशक्ति एपी, नंगथला एपी, अग्रोहा एपी, अग्रोहा एपी, चिकनवास, फ्रांसी एंड वाटर वर्क्स, जिंदल इलेक्ट्रो, सूर्य नगर, गांव धमाना, हरिकोट RDS, सातरोड़ एपी, पायल RDS, बरवाला टाउन व मंगाली गांव शामिल हैं।


इन इलाकों में लगेंगे अतिरिक्त फीडर


इन क्षेत्रों में अलग-अलग फीडर (Hisar News Hindi) शामिल किए गए हैं, जिनमें सतरोड़ अरबन, भानु खड़कड़ी, सत्य नगर, महाबीर कॉलोनी, मॉडल टाउन, डीसी कॉलोनी, मदनहेड़ी और राजथल क्षेत्र शामिल हैं। इन जगहों पर ओवरलोड की समस्या होने के कारण अलग फीडर लगाने की योजना बनाई गई है।


जैसे ही नए फीडर लगाए जाएंगे, मुख्य फीडर पर दबाव कम हो जाएगा और बिजली सप्लाई पहले के हिसाब से काफी सही हो जाएगी। इससे दो फीडर (elctricity problem in hisar) के बीच लोड बराबर बंट जाएगा और ओवरलोड की समस्या नहीं बनेगी। इसके बाद बिजली कट की समस्या में काफी कमी आने की उम्मीद है।

Leave a Comment