Haryana news : राशन डिपो धारकों के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से बड़ा अपडेट जारी किया गया है। प्रदेश सरकार की तरफ से जारी किए गए अपडेट के मुताबिक पता चला है कि अब कई राशन डिपो धारकों को सप्लाई नहीं मिलेगी और कई राशन डिपो रद्द भी किए जाएंगे। आइए खबर में जानते हैं हरियाणा सरकार की तरफ से उठाए गए इस नए कदम के बारे में विस्तार से।
हरियाणा राज्य के राशन डिपो धारकों (ration depot holders) के लिए सरकार की तरफ से नया कदम उठाया गया है और बताया गया है कि अब 65 साल से ज्यादा उम्र वाले डिपो धारकों को सप्लाई नहीं मिलेगी, इसको लेकर सरकार (Haryana Government) की तरफ से सख्त आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब हरियाणा के हर जिले में डिपो धारकों की उम्र की जांच शुरू कर दी गई है तथा जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक (District Food Supply Controller) अपने जिलों की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इन रिपोर्ट्स को देखने के बाद पता चला है कि हरियाणा प्रदेश (Haryana news) में अब तक 65 साल से अधिक उम्र वाले तकरीबन 830 डिपो धारकों की पहचान हो चुकी है।
तीन साल पहले लिया गया था फैसला
सरकार की तरफ से डिपो धारकों को लेकर यह फैसला 3 साल पहले लिया गया था लेकिन विधानसभा और लोकसभा चुनाव (Assembly and Lok Sabha elections) की वजह से इसे लागू नहीं किया जा सका। अब सरकार की तरफ से इस फैसले पर दोबारा गौर की गई है और 60 साल से अधिक उम्र वाले डिपो धारकों की सप्लाई बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि तुरंत प्रभाव से इन डिपो धारकों की सप्लाई रोक दी जाएगी और इन्हें दूसरे डिपो से अटैच कर दिया जाएगा। फिलहाल जिलों के हिसाब से डिपो धारकों की उम्र चेक करके लिस्ट बनाई जा रही है।
सबसे ज्यादा राशन कार्ड
हरियाणा राज्य में टोटल 36,99,162 राशन कार्ड है जो कि 9,359 राशन डिपो के अंतर्गत है। सबसे ज्यादा राशन कार्ड (ration card) हिसार जिले में बताए जा रहे हैं जहां 3.88 लाख राशन कार्ड है। फरीदाबाद में 3,58,557 और करनाल में 3 लाख 7 हजार 105 राशन कार्ड है।