Gold Price : सोने की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट खबर में जान सकते हैं चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।
जानिए एमसीएक्स और सर्राफा संघ के अनुसार सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं
MCX पर 24 कैरेट सोने की कीमत 0.04 प्रतिशत से बढ़कर 152589 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को सोने की कीमत 1,51,078 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
रविवार को कैरेट वाइज सोने के भाव जानिए
10 ग्राम सोने की कीमत 24 कैरेट में 151078 रुपये थी। वहीं 23 कैरेट की कीमत 150473 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 22 कैरेट की कीमत 138387 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 113309 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 14 कैरेट के सोने की 10 ग्राम की कीमत 88381 रुपये देखने को मिली।
वीरवार से शनिवार तक क्या रही सोने की कीमत
शुक्रवार को सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली। शुक्रवार को दिल्ली में 24 कैरेट का 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं वीरवार को यह 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सोने में नरमी आने पर क्या कहते हैं विशेषज्ञ जानिए
सोने की कीमतों में नरमी आने के बाद मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक, मानव मोदी ने कहा कि ईस्ट देशों में चल रहे तनाव के बीच शांमि समझौते पर नरमी आने के बाद डॉलर में फिर से मजबूती आई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर सूचकांक 97.89 पर पर रहा। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड कच्चातेल की कीमत भी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 100.30 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से गोल्ड की कीमतों में उछाल देखने को मिला।
जानिए देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के क्या भाव हैं
रविवार को देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के अलग-अलग भाव देखने को मिले हैं। दिल्ली, लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर और लुधियाना में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,500 रुपये रहा। वहीं मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, पुणे, नागपुर, बैंगलोर, भुवनेश्वर, कटक, केरल, रायपुर और हैदराबाद में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,52,350 रुपये रही। पटना, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,400
रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं नासिक में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,52,380 रुपये रही। इसके अलावा चेन्नई में 10 ग्राम सोने की कीमत 24 कैरेट 1,54,370 रुपये रही।