Gold Silver Price : कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ऐसे में आज 12 मई को शुरुआती समय में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बात करें एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों की तो आज यहां चांदी के रेट 4444 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़े हैं। वहीं, सोने की कीमतों में भी 580 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
MCX पर 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 280229 रुपए प्रति किलोग्राम (Latest Silver Price) हुई, जबकि बीते दिन कारोबार बंद होते समय यह रेट 278311 रुपए प्रति किलोग्राम थे। ऐसे में दिन के शुरुआती कारोबार में कीमतों में 444 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई और चांदी के रेट 282755 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए। हालांकि सुबह 10:35 पर चांदी की कीमतों में 2463 रुपए की बढ़ोतरी हुई और कीमतें 280774 रुपए प्रति किलोग्राम (Gold And Silver Price) तक पहुंची।
वहीं, बात करें सोने की कीमतों (Gold Price Today) की तो 5 जून डिलीवरी वाले सोने के रेट आज बाजार शुरू होते समय 153999 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थे। वहीं, बीते दिन बाजार बंद होते समय यह कीमतें 153663 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। बाजार खुलने के बाद शुरुआती समय में सोने की कीमतों (Gold rate hike) में 580 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई और यह रेट 154243 तक पहुंच गए। इसके बाद 10:39 बजे सोने की कीमतें 153869 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी।
सराफा बाजार में भी बढ़े रेट
एमसीएक्स के साथ-साथ सराफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों (MCX Gold And Silver Price) में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुडरिटर्न्स के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में 540 रुपए की बढ़त हुई है और इसके बाद 24 कैरेट सोने के रेट 153980 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। इसके अलावा 22 कैरेट सोने के रेट 500 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त के बाद 141150 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी 410 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और इस बढ़त के बाद यह रेट 115490 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। इसके अलावा चांदी की कीमतों में भी 15000 रुपए प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।
जाने आपके शहर में क्या हैं सोने के ताजा रेट
आज घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Or Silver Rate Hike) में बढ़त देखने को मिली है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 154130 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 141300 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 115640 प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के रेट 153980 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 141150 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 115490 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने के रेट 156330 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 143300 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 119500 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
बात करें कोलकाता में सोने की कीमतों (Gold Price Today) की तो यहां 24 कैरेट सोने के रेट 153980 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 143300 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 119500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा कानपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने के रेट 154130 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की रेट 141300 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 115640 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
वहीं, आज 12 मई को जयपुर में 24 कैरेट सोने के रेट 154130 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 141200 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 115640 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा पटना, इंदौर और भोपाल में आज 24 कैरेट सोने के रेट 154030 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 141200 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 115440 रुपए प्रति 10 ग्राम है।