Hisar News : अवैध कब्जों पर लगातार कारवाई, अब सेक्टर 9-11 में चला पीला पंजा

Hisar News : पिछले काफी दिनों से अवैध कब्जों के मामले लगातार सामने आ रहे है। हरियाणा के हिसार में भी अवैध कब्जों पर रोकथाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। अब हिसार के सेक्टर 9-11 में भी प्रशासन का पीला पंजा चल गया है। आइए जानते हैं हिसार शहर में अवैध कब्जे पर हुई इस कार्रवाई के बारे में विस्तार से।


हिसार शहर में फिलहाल प्रशासन की तरफ से अवैध कब्जों पर कड़ी कार्रवाई (Strict action against illegal encroachments) की जा रही है। अवैध कब्जे की जगह पर लगातार प्रशासन की तरफ से पीला पंजा चलाया जा रहा है। हिसार के सेक्टर 9 11 में बीते कल दोपहर के समय हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Urban Development Authority) की गाड़ियों ने एक जेसीबी के साथ दस्तक दे दी। सोमवार दोपहर 12 मिनट पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जसवीर पंघाल की निगरानी में अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू (illegal occupations) की गई और यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में हुई है।


हिसार शहर के सेक्टर 9-11 में जहां एक तरफ प्रशासन की जेसीबी का पंजा चल रहा था वहीं दूसरी तरफ सेक्टर वासी इस जेसीबी के डर से खुद ही अपने अवैध कब्जे हटाने में लग गए।


5 से 15 फीट तक के मिले बगीचे


हिसार के सेक्टर 9 11 में (Hisar News) ज्यादातर लोगों ने अपने घरों के आगे बड़े-बड़े बगीचे बना रखे हैं, HSVP की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए देखा गया कि लगभग 5 से 15 फीट तक लोगों ने अवैध कब्जे की जमीन पर बागवानी तैयार कर रखी है। प्रशासन द्वारा जेसीबी की मदद से इन प्लाटों को ध्वस्त किया गया। प्रशासन की पहले दिन की यह कार्रवाई थाने से लेकर तो शाम रोड नाके तक की गई और मीडिया रिपोर्ट्स में प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि सार्वजनिक भूमि (public land) को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने के लिए और अगले दिनों भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।


सेक्टर 9-11 में प्रशासन की जेसीबी को चलते देख लोगों के बीच डर का माहौल फैल गया और लगभग 40% लोगों ने स्वयं ही अपने कब्जे हटाने में पहल दिखाई। एसडीओ की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सेक्टर 9-11 में ज्यादातर अवैध कब्जे बागवानी के नाम पर किए गए हैं।


HSVP की जेसीबी का यह पंजा तकरीबन 6 घंटे तक चला और 50 से अधिक घरों के सामने से अवैध कब्जे (illegal occupations in hisar) हटाए गए। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीओ सर्वे रामप्रसाद, जेई छत्रपाल और जेई चंद्र मोहन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment