Hisar News : अब नहीं खरीदा जाएगा सरकारी रेट पर चना, किसान दोबारा खरीद की कर रहे मांग

Hisar News : पिछले कई दिनों से देश भर की मंडियों में रबी फसलों की आवक (Arrival of Rabi crops) जारी है। कुछ दिन पहले हिसार मंडी में भी चने की सरकारी खरीद शुरू हो गई थी, जो कि अब बंद हो चुकी हैं। किसानों की तरफ से दोबारा खरीद शुरू करने की मांग की जा रही है। आइए खबर में जानते हैं हिसार मंडी में चने की खरीद को लेकर जारी हुए इस नए अपडेट के बारे में विस्तार से।


हिसार की अनाज मंडी में चने (Hisar anaj mandi) की सरकारी खरीद पिछले दिनों शुरू हो गई थी जो कि अब बंद हो चुकी है। हिसार अनाज मंडी में एजेंसी द्वारा तीन दिन खरीद चलाने के बाद अब इसे बंद कर दिया गया है, लेकिन अब किसानों की तरफ से दोबारा खरीद शुरू करने की मांग की जा रही है। अबकी बार हिसार अनाज मंडी में सरकारी खरीद (Chna MSP Price) पर 3819 क्विंटल चने की खरीदारी की गई है जबकि मंडी में अब तक 23,600 क्विंटल चना खुले भाव यानी आढ़तियों को बेचा गया है।


चने के दाम


चने की सरकारी खरीद (Government procurement of gram) अबकी बार पहले के मुताबिक लेट शुरू हुई थी इसी वजह से ज्यादातर किसान अपने चने को खुले बाजार में बेच चुके हैं। खुले बाजार में चना बेचने पर किसानों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है क्योंकि अबकी बार चने का एमएसपी रेट 5875 रुपए प्रति क्विंटल (MSP rate of gram) है और मंडी में प्राइवेट दाम 5000 से 5150 रुपए प्रति क्विंटल (anaj mandi bhav) तक है।


किसानों को हो रहा नुकसान


हैफेड द्वारा चने की सरकारी खरीद (Government procurement of gram by HAFED) को लेकर शेड्यूल जारी किया गया था जो की 10 अप्रैल से 10 मई तक का था, लेकिन हिसार मंडी (Hisar Anaj Mandi) में एजेंसी द्वारा केवल तीन दिन ही चने की खरीदारी की गई जिसमें 3819 क्विंटल चना सरकारी रेट (Government rate of gram) पर खरीदा गया।


हिसार अनाज मंडी में अभी भी किसान अपनी चने की फसल (chana bhav) को लेकर आ रहे हैं और सरकारी खरीद बंद होने की वजह से उन्हें प्रति क्विंटल सरसों से लगभग 600 से 700 रूपये का नुकसान हो रहा है।


किसान संघर्ष समिति, हरियाणा के राज्य कमेटी सदस्य अनिल गोरछी की तरफ से मीडिया रिपोर्ट (anaj mandi news) में बताया गया है कि हिसार अनाज मंडी में 7 मई से 10 मई के बीच ही चने की सरकारी खरीद की गई है। अब खरीद बंद होने की वजह से किसानों को काफी परेशानी हो रही है और इन दिनों किसान संघर्ष समिति हरियाणा (Kisan Sangharsh Samiti Haryana) संगठन की तरफ से दोबारा चने की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की जा रही है।

Leave a Comment