Weather News : हरियाणा के मौसम ने बदली चाल, जानिए कब कैसा रहेगा मौसम

Weather News : देश के ज्यादातर राज्यों में पिछले कई दिनों से गर्मी का मौसम बना हुआ है और लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से देशवासियों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा राज्य के मौसम में बीते कल एकदम से बदलाव देखने को मिला है और मौसम विभाग की तरफ से अगले दिनों के मौसम को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।


पिछले काफी दिनों से तेज गर्मी ने लोगों को परेशान (Weather Updates) कर रखा है। हर रोज बढ़ रहे तापमान को देख इन दिनों हर कोई बरसात का इंतजार कर रहा है और बीते कल हरियाणा प्रदेश के मौसम में भी अचानक से बदलाव आ गया। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी बीते कल हल्की बरसात देखने को मिली और करनाल में भी देर रात तेज बरसात के साथ ठंडी हवाएं चली। मौसम में आए इस बदलाव की वजह से राज्य के तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है और लोगों को गर्म से राहत मिली है। मौसम विभाग की तरफ से अपडेट (IMD Latest Updates) जारी करते हुए कहा गया है कि आज रात भी हरियाणा के कई इलाकों में बरसात हो सकती है।


आज भी येलो अलर्ट जारी


आईएमडी की तरफ से अपडेट (Haryana Weather) जारी करते हुए बताया गया है कि प्रदेश में 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है, जिसकी वजह से तापमान में एक बार फिर से बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से आज फिर हरियाणा के चार जिलों में तेज बरसात से जुड़ा येलो अलर्ट (Haryana News) जारी किया गया है।


हरियाणा के जिलों का तापमान


Haryana में मौसम के आंकड़ों के अनुसार (Weather News) विभिन्न जिलों में तापमान में बदलाव देखा गया। Ambala में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री और अधिकतम 35.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि Bhiwani में तापमान 21 से 34.5 डिग्री के बीच रहा। Gurugram का न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री दर्ज किया गया।


Hisar तथा Karnal में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री तक पहुंचा। वहीं Rohtak का न्यूनतम तापमान गिरकर 15.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। Narnaul में तापमान 20 से 34 डिग्री, Panipat में 17.9 से 33.1 डिग्री और Sirsa में 20.8 से 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD Latest Updates) ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Comment