Gold Rate : इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। वहीं आज एमसीएक्स पर लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी मजबूत बने हुए है। चलिए आज के रेट क्या हैं जानिए विस्तार से ।
3 प्रतिशत का उछाल सोने में
बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 3 फीसदी से भी ज्यादा उछली। वहीं सोने के साथ ही चांदी भी महंगी हो गई है। इसके साथ वीरवार को भी सोने में उछाल जारी है। वीरवार को सोना 4706 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया।
युद्धविराम के कारण सोने में आया उछाल
ईस्ट देशों बीच युद्धविराम की खबरों से सोने की कीमतों में अचानक बड़ी तेजी देखने को मिली है। सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी
में भी उछाल देखने को मिला। अगर बुधवार की बात करे तो चांदी की कीमतों ने 6.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और 77.27 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। वीरवार को भी इसी कीमत पर टिकी हुई है।
डॉलर हुआ कमजोर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्प ट्रंप ने ने सोशल मीडिया पर संकेत दिए कि अगर ईरान तय शर्तें मान लेता है तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी खत्म कर सकता है। इस बयान के बाद डॉलर कमजोर हुआ और इसका सीधा असर सोना-चांदी की कीमतों पर दिखा। डॉलर कमजोर पड़ते ही निवेशकों ने फिर से कीमती धातुओं का रुख करना शुरू कर दिया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ने भी सोने-चांदी को सपोर्ट दिया है
पश्चिमी देशों में तनाव से 11 प्रतिशत तक गिरावट सोने में देखने को मिली
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बाद फरवरी के आखिर से सोने में करीब 11 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने की आशंका से ऊर्जा संकट और लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरों का डर बढ़ गया था। अब फिर निवेशकों का रुझान फिर सोने की तरफ लौट रहा है। पिछले 30 दिनों में सोने की कीमत में 4.06 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं बीते 6 महीनों में सोने ने 10.79 प्रतिशत का रिटर्न दिया है और इसकी कीमत 444.12 डॉलर बढ़ी है।