Gold Silver Rate: बीते कुछ दिनों की गिरावट के बाद एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। आज लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। अगर आप भी हाल फिलहाल में सोना (Sone Ke Bhav) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि आपके शहर में सोने और चांदी का रेट क्या चल रहे हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव
आज 7 मई को इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड के भाव (Spot gold prices in international market) में 3 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है और चांदी की कीमतों ने 6.2 प्रतिशत की बड़ी तेजी देखी गई है। mcx पर सोने का भाव (gold rate on mcx) 546 रुपये तेजी के साथ 152678 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही चांदी का रेट भी 2506 रुपये तेजी के साथ 255771 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव (Gold price in international market) 0.30 प्रतिशत बढ़त के साथ 4708 डॉलर प्रति औेंस पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही चांदी 1.12 प्रतिशत तेजी के साथ 78.165 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
दिल्ली से मुंबई तक क्या चल रहे रेट
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव (Gold Rate in Delhi) 1,52,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,39,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,52,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
इसके साथ ही चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price in Chennai) 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेची जा रही है और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,41,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इसके साथ ही पुणे और बेंगलुरू में 24 कैरेट सोना 1,39,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट गोल्ड 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
जानिए चांदी के लेटेस्ट रेट
सोने के साथ ही चांदी की भी चमक बढ़ रही है। बीते दिनों दिल्ली (Silver Rate In Delhi) के सर्राफा बाजार में चांदी 3,500 रुपये यानी तकरीबन 1.4 प्रतिशत तेजी के साथ 2,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। आज सराफा बाजार में चांदी का रेट 5000 रुपये की तेजी के साथ 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई है।
क्यों आ रही सोने में तेजी
जानकारों का कहना है कि सोने का भाव (gold price) में रिकवरी की बड़ी वजह निचले स्तर पर खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर चिंता कम होने की वजह से क्रूड ऑयल दबाव में आया, जिससे महंगाई को लेकर तत्काल चिंता में कमी आई है और इसका सपोर्ट सोने को मिला।
हालांकि, उनके मुताबिक सोने की तेजी (Sone Ke Rate) अभी सीमित रह सकती है, क्योंकि जियो-पॉलिटिकल तनाव पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है और बीच-बीच में आने वाली घटनाएं बाजार को अलर्ट किए हुए हैं। उनके मुताबिक इस समय सोने की कीमतों पर वैश्विक आर्थिक हालात का ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है।
उनका कहना है कि अमेरिका में बॉन्ड यील्ड ऊंचे स्तर पर बने हैं और बाजार को आशा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रख सकता है।