Haryana Weather : बढ़ते तापमान से लोग परेशान, इस दिन से शुरू होगी बारिश, IMD ने दी जानकारी

Haryana Weather : देश के ज्यादातर इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बीते दिनों हुई हल्की की बरसात की वजह से कुछ समय के लिए गर्मी से राहत जरूर मिली थी लेकिन अब दोबारा गर्मी का सितम चारों तरफ छा गया है। मौसम विभाग की तरफ से बरसात से जुड़ा अलर्ट भी जारी किया गया है। आइए जानते हैं किस दिन से शुरू होगा बरसात का दौरा।


हरियाणा राज्य में फिलहाल दिन के समय तेज धूप निकलने (Haryana Weather Latest Updates) की वजह से तापमान बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज बढ़ रहे तापमान की वजह से लोगों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दानों हर कोई बरसात का इंतजार कर रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Updates) की तरफ से भी हरियाणा राज्य के मौसम को लेकर बाद अपडेट जारी किया गया है और बताया गया है कि जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है लेकिन उससे पहले एक बार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आइए जानते है हरियाणा राज्य में किस दिन से शुरू होगी बरसात और लोगों को गर्मी (Weather Updates) से कब मिलेगी राहत।


इस दिन से शुरू होगी बरसात


मौसम विभाग (IMD Latest Updates) की तरफ से बताया गया है कि उत्तर पश्चिमी हवाई चलने की वजह से आने वाले दो दिनों तक हरियाणा के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बीते कल भी हरियाणा राज्य के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली और हरियाणा के सिरसा का तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। आईएमडी की तरफ से जानकारी साझा करते हुए बताया गया है कि 10 मई की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (IMD Rain Alert) होने वाला है और 11 मई से हरियाणा के कई जिलों में बरसात शुरू हो सकती है।


IMD की तरफ से बताया गया है कि आने वाले दिनों में भी हवाएं चल सकती है। बीतें कल हरियाणा के करनाल में 46 किलोमीटर प्रति घंटा तो हिसार, रोहतक, पानीपत में 44 किलोमीटर प्रति घंटा और सोनीपत में 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली।


बरसात के बाद तापमान आएगा नीचे


IMD द्वारा जारी किए गए अपडेट (Weather News) में बताया गया है कि आज और कल तापमान अधिक होगा, लेकिन 11 मई को होने वाली बरसात की वजह से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। बरसात की वजह से मौसम ठंडा होगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

Leave a Comment