Gold Silver Rates : सोना 1.50 लाख तो चांदी 2.50 लाख के पार, जानें सोने और चांदी की ताजा कीमत

Gold Silver Rates : सोना 1.50 लाख तो चांदी 2.50 लाख के पार, जानें सोने और चांदी की ताजा कीमतसोने और चांदी की कीमतों में काफी समय से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते कई दिनों से लगातार गिरावट के बाद आज 8 मई को घरेलू बाजार के साथ-साथ ग्लोबल बाजार में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

एमसीएक्स पर सोने की कीमत 152700 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं, आज एमसीएक्स इंडिया पर चांदी की शुरुआत 255835 रुपए प्रति किलोग्राम पर हुई है।


सोने और चांदी की कीमतों में न सिर्फ ग्लोबल कमोडिटी मार्केट बल्कि घरेलू बाजार में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज आफ इंडिया पर आज सोने की कीमत 152700 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 255835 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रही तेजी निवेशको को राहत दे रही है। हालांकि इस बीच आम लोगों को एक बार फिर बढ़ती कीमतों की टेंशन होने लगी है। चलिए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोने और चांदी की क्या कीमत रही है।


आज बाजार खुलते ही एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज चांदी की कीमतों में 1700 रुपए की तेजी हुई, जिसके बाद कीमत 260000 रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर गई। इसी के साथ बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में भी 500 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई और सोने के रेट 152000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गए।


जाने क्या है सोने चांदी के वर्तमान रेट
सोने व चांदी की आज की कीमतों की बात करें तो आज सिल्वर 999 फाइन की कीमत 256220 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं, इस दौरान राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 152290 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 139610 रुपए प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसके अलावा दिल्ली में 18 कैरेट सोने के रेट 114300 रुपए प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट सोने के रेट 152460 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 139750 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 114340 प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं भोपाल में आज 8 मई को 24 कैरेट सोने का रेट 152500 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 139800 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 114390 रुपए प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।


हैदराबाद में आज 8 मई को 24 कैरेट सोने के रेट 152460 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 139750 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 114340 रुपए प्रति 10 हैं। वहीं, कोलकाता में आज 8 मई को 24 कैरेट सोने के रेट 152460 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 139750 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 114340 प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसके अलावा चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने के रेट 153830 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की रेट 141010 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 117710 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने के रेट 152460रुपए प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने के रेट 114340 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 139750 रुपए प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।


जाने अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है ताजा कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है आज कॉमिक्स गोल्ड फ्यूचर्स की कीमतों में 20.50 डॉलर प्रति औंस की बढ़त हुई है। इसके अलावा चांदी फ्यूचर्स में भी 0.445 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके बाद चांदी फ्यूचर्स की कीमत 80.625 डॉलर प्रति औंस हो गई है। ऐसे में यह लगातार तीसरा दिन है जब कमोडिटी बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Leave a Comment