Weather Update : अब सताएगा पारा, तापमान की गिरावट पर लगा ब्रेक

Weather Update : पिछले कई दिनों से देश के ज्यादातर राज्यों में चिलचिलाती गर्मी लोगों को काफी ज्यादा परेशान कर रही है, लेकिन पिछले एक-दो दिन के अंदर कहीं-कहीं हल्की बरसात की वजह से तापमान में गिरावट आने की संभावना हुई थी, पर अब एक बार फिर मौसम विभाग की तरफ से तापमान में बढ़ोतरी होने से जुड़ा अपडेट जारी कर दिया गया है।


पिछले तीन-चार दिन देश के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाएं और बरसात की वजह से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से धूल भरी आंधी और तापमान में बढ़ोतरी से जुड़ा अब अलर्ट जारी किया गया है।


बीते दिनों हुई बरसात और ओलावृष्टि (IMD Alert) की वजह से कम हुए तापमान में अब एक बार फिर से बढ़ोतरी होने वाली है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि अगले तीन-चार दिनों में हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहा बनेगा और अधिकतर तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।


मौसम विभाग (Weather Updates) की तरफ से बताया गया है कि राजस्थान के कई इलाकों में भी तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना है।


आंधी बारिश होने की भी संभावना


मौसम विभाग के वैज्ञानिकों (IMD Rain Alert) की तरफ से नया अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि आज एक कमजोर पश्चिमी विकशॉप एक्टिव होगा जिसकी वजह से ज्यादातर इलाकों में बादलों का आवागमन रहेगा और 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। 10 और 11 मई को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। अरब सागर में भी नमी बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह से 11 और 13 मई के बीच भी तेज आंधी और बरसात होने की संभावना है।


अप्रैल महीने की आखिरी सप्ताह (Weather Updates) में जो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ था उसका असर मई के पहले सप्ताह में भी देखने को मिला। बार-बार एक्टिव हुए वेदर सिस्टम की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली लेकिन इन दिनों कई इलाकों में तेज गर्मी की वजह से भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Leave a Comment