Haryana ka Masuam : बीते कुछ दिनों की बारिश के बाद हरियाणा में भयंकर गर्मी पड़ रही थी, लेकिन कल हुई बारिश के चलते एक बार फिर प्रदेश में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से हरियाणा में अभी आंधी-तूफान के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम के बारे में विस्तार से-
हरियाणा में बीते दिनों अचानक से बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। बारिश के बाद से ही प्रदेश में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक प्रदेश के इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।
इन जिलों में किया हाई अलर्ट जारी
IMD के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से प्रदेश में अभी तेज हवाओं, आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। आईएमडी की ओर से गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आगामी दिनों में तापमान में गिरावट के साथ उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां पर आज 60 km/h की स्पीड से हवाएं चलने के आसार है। बीती रात IMD ने प्रदेश के कई इलाको में 6 घंटों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।
किन जिलों में बरसेंगे मेघा
मौसम विभाग का कहना है कि आज 18 और कल 19 अप्रैल को भी प्रदेश में भारी बारिश के आसार बने रहने वाले हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि महेंद्रगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ आंधी गिरने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान हवाओं की गति 30-40 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।
आईएमडी ने बारिश और आंधी को लेकर रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इनमें यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद का नाम शामिल हैं।
कब होगी प्री मानसून की एंट्री
बीते कुछ दिनों से देश के कई इलाकों में तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई थी। हालांकि इस दौरान हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि प्री मानसून की जल्द ही एंट्री हो सकती है। जून महीने के दौरान मानसून दस्तक देगा, लेकिन गति थोड़ी धीमी रहेगी और ज्यादा बारिश के आसार नहीं है। जून में उत्तर पश्चिम भारत में भीषण लू और गर्म हवाएं चलने की संभावना है।