Haryana की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए लगातार नए रोड का निर्माण किया जा रहा है। अब दिल्ली से हरियाणा के बीच सफर आसान होने वाला है। दरअसल, सरकार 20 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड सड़क बनाने जा रही है। इस रोड के बनने से सफर आसान, तेज और सुरक्षित हो जाएगा। नया रोड बनाने की जिम्मेदारी NHAI को सौंपी गई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं किस रूट पर किया जाएगा नई सड़क का निर्माण –
बनेगी 20 किमी लंबी एलिवेटेड रोड
दिल्ली और हरियाणा के बीच सफर को आसान करने के लिए सरकार कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब दिल्ली सरकार ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नया रोड बनाने की योजना बनाई है। दरअसल, मुकरबा चौक पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए मुनक नहर के किनारे 20 किमी लंबी एलिवेटेड (New Elevated Road) सड़क बनाई जाएगी। इस रोड के निर्माण की जिम्मेदारी NHAI को सौंप गई है।
नहर के समानांतर बनेगा नया रोड –
नया रोड (New Road in Delhi) मुनक नहर के समानांतर बनाया जाएगा। इसके चालू होने से उत्तर-पश्चिम दिल्ली के इंद्रलोक इलाके को सीधे बवाना के साथ कनेक्ट करेगा। मौजूदा समय में इन क्षेत्रों के बीच सफर करना काफी मुश्किल है, क्योंकि संकरी गलियों और ज्यादा भीड़भाड़ वाले चौराहों से होकर गुजरना पड़ता है जिससे समय भी ज्यादा लगता है और परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान –
अधिकारियों के अनुसार, नई बनने वाली सड़क पूरी तरह से सिग्नल-फ्री होगी। इस रोड के शुरू होने से दिल्ली के आंतरिक हिस्सों में यातायात आसान हो जाएगा। इसके अलावा हरियाणा की ओर जाने वाले वाहनों को ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा और एक सीधा रास्ता मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि इस रास्ते के बनने से यात्रा का समय 40 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए DPR तैयार की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही रिपोर्ट के फाइनल होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली (Delhi News) सरकार इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए NHAI को लगभग 4,700 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। हालांकि निर्माण कार्य की पूरी जिम्मेदारी NHAI की होगी, लेकिन दिल्ली का लोक निर्माण विभाग (PWD) परियोजना की फंडिंग, भूमि की स्वीकृति और स्थानीय नगर निकायों और एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने की निगरानी करेगा। इस रोड के निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे 3 साल में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
ट्रैफिक जाम की हो जाएगी छूट्टी –
मुकरबा चौक दिल्ली (Mukarba Chowk Delhi) के सबसे व्यस्त ट्रैफिक जंक्शनों में से एक है। यहां पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा है। वाहन चालकों को घंटों तक लंबे ट्रैफिक जाम का आए दिन सामना करना पड़ता है। एलिवेटेड रोड के चालू होने से इस जंक्शन पर टैफिक का दबाव कम हो जाएगा। चूंकि यह सड़क मुनक नहर के ऊपर बनेगी, इसलिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की आवश्कता नहीं है। यह कॉरिडोर उत्तर-पश्चिम दिल्ली की शहरी गतिशीलता के लिए एक ‘गेम-चेंजर’ साबित हो सकता है।