Haryana gold price : पिछले कई दिनों से सोने और चांदी के भाव लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। पिछले एक और डेढ़ साल में सोने और चांदी की कीमतों ने काफी शानदार रिटर्न दिया है और अब भी कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। आइए जान लेते है हरियाणा समेत देश के 10 इलाकों में आज क्या चल रही है सोने की ताजा कीमत।
सोने और चांदी की कीमतों (Gold And Silver Prices) में हो रहे बदलाव के साथ-साथ इनकी मांग में भी काफी ज्यादा इजाफा हो रहा है। हाल ही के दिनों में सोने के दामों में कभी हल्की (Gold Rate Hike) बढ़ोतरी, तो कभी गिरावट देखने को मिली है।
एक्सपर्ट्स की तरफ से माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर और रुपए में बदलाव तथा घरेलू मांग का असर सोने और चांदी की कीमतों (Latest Gold And Silver Prices) पर पड़ रहा है। आज 18 अप्रैल के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों ने मार्केट में (Gold And Silver Market) तहलका मचा दिया है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने या निवेश करने की (Invest In Gold And Silver) प्लानिंग कर रहे हैं तो आज के ताजा भाव जान लेना और बाजार का रुख समझ लेना आपके लिए काफी ज्यादा सही रहेगा।
हरियाणा में सोने के भाव में बदलाव
आज 18 अप्रैल 2026 को हरियाणा में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,900 रूपये प्रति 10 ग्राम (gold price in haryana) है और बीते कल हरियाणा में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,530 था जिसमें आज 370 रूपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
देश के प्रमुख शहरों में शुद्ध सोने के भाव
अहमदाबाद (pure gold prices) में 24 कैरेट सोने की कीमत 152930 रूपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, जयपुर, लखनऊ में शुद्ध सोने के रेट 1,52,900 रुपए प्रति 10 ग्राम
चेन्नई में शुद्ध सोने के भाव 1,53,300 रूपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ में शुद्ध सोने के रेट 1,52,290 रूपये प्रति 10 ग्राम है।
पिछले दिनों सोने के भाव की बात की जाए तो….
11 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोने के भाव 14,816 रुपए प्रति ग्राम, 12 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया, वहीं 13 अप्रैल, 2026 को 24 कैरेट सोने के भाव 14,779 रुपए प्रति 1 ग्राम, 14 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोने के भाव 14,921 रुपए प्रति 1 ग्राम, 15 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोने के भाव 15,057 रुपए प्रति 1 ग्राम, 16 अप्रैल 2026 को शुद्ध सोने के भाव 15,078 रुपए प्रति 1 ग्राम, 17 अप्रैल 2026 को 15,253 रुपए प्रति 1 ग्राम, 18 अप्रैल 2026 को 15,290 रुपए प्रति 1 ग्राम है।