Haryana ka Mausam : हरियाणा में फिर छाए बदरा, इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana ka Mausam : हरियाणा में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ लग रहा है। अब बीते कुछ दिनों की गर्मी के बाद यहां पर एक बार फिर बादलों की आवाजाही लगी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश के कई इलाकों में बारिश (Haryana Weather 10 May) के आसार है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि हरियाणा का मौसम कैसा बना रहने वाला है।

नया पश्चिमी होगा विक्षोभ एक्टिव
हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (New western disturbance active) होने से 11 और 12 मई को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना हैं। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और दिन में गर्म हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और भिवानी जैसे इलाकों में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही 12 मई को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि प्रदेश में आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसका असर हरियाणा के मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। हरियाणा में अभी पीक समर के लिए इंतजार करना पडि़ सकता है और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (New western disturbance active) होने से 11 और 12 मई को हरियाणा के अधिकतर इलाको में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना हैं। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और अभी हरियाणा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जो सामान्य से थोड़ा कम है। हालांकि आज हरियाणा के अधिकतर इलाको में मौसम शुष्क रह सकता है।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के मुताबिक हरियाणा (Haryana Weather Updates) में आज धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और भिवानी जैसे इलाकों में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, शाम को कुछ हिस्सों में धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही 11 मई को गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नारनौल के साथ ही कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है और 12 मई को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है।
इसके अलावा कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी (Haryana Rain Alert) के आसार है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसके साथ ही 14 मई को कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं तेज धूप खिली रह सकती है। वहीं, 15 मई को एक बार फिर तापमान में बढ़ौतरी होगी।

तूफानी मौसमी गतिविधियों हुई एक्टिव
मौसम विभाग का कहना है कि अभी भारत के वायुमंडल में भारी उथल-पुथल मची हुई है।ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में 6 अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, जो नमी खींच रहे हैं और तूफानी मौसमी गतिविधियों (Haryana ka Mausam Updates) को एक्टिव कर रहे हैं। इन चक्रवाती क्षेत्रों के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है, जिस वजह से पूरे देश का मौसम बिगड़ा हुआ है।

Leave a Comment