Rajasthan Weather : राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather : राजस्थान में आज यानी शनिवार शाम को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से आज शाम तात्कालिक अलर्ट जारी की गई।

विभाग ने इस वेदर अपडेट में प्रदेश के कई जिलों में आगामी 3 घंटे में मौसम खराब रहने की आशंका जताई। विभाग की ओर से दक्षिणी पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी, बादल गरजने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया।


मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, कोटा और बूंदी जिलों में बादल गरजने के साथ-साथ तेज हवा चल सकती है। साथ ही इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है।

वहीं, इस दौरान यहां धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज शाम होते ही मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिला। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है।


मौसम विभाग की ओर से इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया और लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान खराब मौसम के चलते विजिबिलिटी भी कम हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्षेत्र में इस दौरान धूल भरी आंधी का प्रभाव ज्यादा देखा जा सकता है।


खराब मौसम की आशंका के चलते विभाग ने लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। वहीं, मौसम विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि देर शाम या रात के समय क्षेत्र में तेज बारिश हो सकती है।


विभाग ने जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है वहां मौसम काफी ज्यादा एक्टिव रह सकता है। इसी के साथ बाकी जिलों के लिए किसी भी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विभाग ने लोगों से लगातार मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह भी दी है।

Leave a Comment