Haryana ka Mausam : हरियाणा में आंधी-बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, IMD ने किया अलर्ट जारी

Haryana Weather 12 May : हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अब दिन में गर्माहट और रात में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इसके लिए आईएमडी (Haryana Weather 12 May) ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम के बारे में-

कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
IMD ने हरियाणा (Haryana Weather Forecast) के कई जिलों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हिसार, सिरसा, भिवानी, शिमला, कुल्लू, मंडी और चंबा के साथ ही कई इलाकों में तेज बारिश और तूफान के आसार जताए हैं। हरियाणा में आज 12 मई को बारिश और आंधी वाला मौसम देखने को मिलेगा। आईएमडी के मुताबिक हरियाणा और चंडीगढ़ में बादलो की आवाजाही लगी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना हैं।

कब तक होगी हरियाणा में बारिश
वैसे तो अभी हरियाणा का मौसम (Haryana Rain Alert) परिवर्तनशील बना है। मई की शुरुआत से हर दिन पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल रहा है। 12 मई को राज्य के अधिकतर इलाको में मौसम बदला नजर आएगा। हिसार, सिरसा और भिवानी में तेज हवा के साथ बारिश के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 मई को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

आगामी दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल राज्य के कई जिलों में भारी ओलावृष्टि, तेज तूफान और बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Haryana Orange Alert) जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं।
आईएमडी के मुताबिक राज्य (Haryana Ka Mausam) में बारिश 16 मई तक जारी रह सकती है, क्योंकि 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के अधिकतर इलाकों में 12 और 13 मई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 14, 15 और 16 मई को कुछ जगह और 17 मई को छिटपुट इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार है।

किन जिलों में बढ़ेगा पारा
आईएमडी (IMD Rain Alert) के मुताबिक 14 मई को अंबाला, पंचकूला, करनाल और कुरुक्षेत्र में तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी के आसार है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 15 मई को कई इलाकों में आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना हैं। बारिश के चलते तापमान फिर से बढ़ना शुरू होगा। रोहतक, झज्जर और चरखी दादरी में गर्मी का असर अधिक होगा और 17 मई को गर्मी और बढ़ेगी। कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार जाने की संभावना है।

Leave a Comment