Bajaj New Bike : बजाज कंपनी की बाइकों का युवाओं में खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। अब इसी बीच कंपनी की ओर से Bajaj Avenger 160 Street बाइक बंद कर दी गई है और अपनी इस पॉपुलर बाइक (Bajaj New Bike ) की जगह कंपनी एक नई नई दमदार बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि इस बाइक की जगह कंपनी कौन सी नई बाइक लॉन्च करने वाली है।
6 साल बाद वापसी कर रही 220 Street
दरअसल, आपको बता दें कि कंपनी ने Avenger 160 Street के बंद होते ही अब Bajaj Avenger 220 Street को वापस लाने की तैयारी कर ली है और इस बाइक को कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर Coming Soon टैग के साथ लिस्ट भी किया है। बता दें कि यह बाइक तकरीबन 6 साल बाद वापसी कर रही है, क्योंकि इस बाइक को 2020 में बंद किया गया था। नई Avenger 220 Street, Avenger 220 Cruise के प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह आधारित है और इसमें 220cc का सिंगल सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन ऑप्शन मिलेगा, जो 19hp की पावर और 17.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन शहर और हाईवे दोनों के लिए बेहतर माना जाता है।
Avenger 220 Street के डिजाइन
नई Avenger 220 Street का लुक (Look at New Avenger 220 Street) पहले की तरह ही सपोर्टी और सिंपल रखा गया है। इसमें बड़े विंडशील्ड के बजाय छोटा और क्लीन डिजाइन मिल सकता है और बाइक में मैट ब्लैक फिनिश का यूज किया गया है, जिससे यह अधिक स्टाइलिश दिखती है। ये बाइक दो कलर ऑप्शन में एबोनी ब्लैक और कॉकटेल वाइन रेड आएगी और इस बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक, 737mm सीट हाइट और 169mm ग्राउंड क्लीयरेंस उपलब्ध है। इस बाइक का हल्का वजन और छोटे हैंडलबार इसे शहर में चलाने के लिए बेहतर है।
नई Avenger 220 Street के फीचर्स
नई Avenger 220 Street बाइक (Features of new Avenger 220 Street) में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे डुअल शॉक एब्जॉर्बर उपलब्ध है। इस बाइक में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक के साथ सिंगल चैनल ABS मिलने वाला है। इसके साथ ही इसमें सेमी-डिजिटल मीटर, हैलोजन हेडलाइट और ट्यूबलेस टायर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
Avenger 220 Street की कीमत
Bajaj कपंनी ने अभी तक Avenger 220 Street की कीमत (Avenger 220 Street Price) के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन संभावना है कि इस नई बाइक को जल्द ही लॉन्च किया जा एगा। खासतौर पर यह बाइक उन लोगों के लिए बेहतर होगी, जो कम कीमत में एक पावरफुल क्रूजर चाहते हैं।