OnePlus ने भारतीय बाजार में इस साल का अपना सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite को पेश किया है। दोनों ही स्मार्टफोन लगभग समान फीचर्स के साथ आते हैं और इनका लुक व डिजाइन भी काफी हद तक एक जैसा रखा गया है। गौरतलब है कि OnePlus ने पिछले महीने ही OnePlus Nord 6 को भारत में उतारा था, जो 9,000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आता है।
OnePlus Nord CE 6 सीरीज की कीमतें
OnePlus Nord CE 6 को भारत में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन (smartphone) दो स्टोरेज ऑप्शन-8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज में उपलब्ध है, जिसमें इसका टॉप वेरिएंट 32,999 रुपये का है। फोन को ग्राहक फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल और पिच ब्लैक जैसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
OnePlus Nord CE 6 Lite को भारतीय बाजार में 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है। यह स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट-6GB रैम + 128GB, 8GB रैम + 128GB और 8GB रैम + 256GB में उपलब्ध है। इनमें से 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये, जबकि टॉप वेरिएंट 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
OnePlus Nord CE 6 की बिक्री भारत में 8 मई से शुरू होगी, जबकि OnePlus Nord CE 6 Lite को 12 मई से खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के तहत इन स्मार्टफोन्स की खरीद पर 2,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक इन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के साथ-साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं।
OnePlus Nord CE 6 के फीचर्स
OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ एक्सपीरियंस देता है। डिवाइस को मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) ड्यूरेबिलिटी के साथ तैयार किया गया है और स्क्रीन पर एडवांस क्रिस्टल गार्ड ग्लास की प्रोटेक्शन मिलती है। इसमें 8000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है।
OnePlus Nord CE 6 5G फीचर्स
डिस्प्ले – 6.78 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर – Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4
स्टोरेज – 8GB, 256GB
बैटरी – 8000mAh, 80W
कैमरा – 50MP + 2MP, 32MP
OS – Android 16, OxygenOS 16
OnePlus Nord CE 6 में 8GB रैम के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी, धूल और कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षित रहता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 50MP का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर काम करता है।
OnePlus Nord CE 6 Lite के फीचर्स
OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.72 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मिलता है। यह स्मार्टफोन 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। पावर के लिए फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
OnePlus Nord CE 6 Lite 5G – फीचर्स
डिस्प्ले – 6.72 इंच, LCD, 144Hz
प्रोसेसर – MediaTek Dimensity 7400
स्टोरेज – 8GB, 256GB
बैटरी – 7000mAh, 45W
कैमरा – 50MP + 2MP, 8MP
OS – Android 16, OxygenOS 16
OnePlus Nord CE 6 Lite के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। डिवाइस को मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810) ड्यूरेबिलिटी के साथ तैयार किया गया है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर इसे नुकसान नहीं होगा।