New version of Hyundai Ioniq 5 : भारतीय बाजारों में हुंडई की पॉपुलर कार Hyundai Ioniq 5 का खूब क्रेज देखने को मिल रहा था और अब हुंडई कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV Hyundai Ioniq 5 का नया वर्जन (New version of Hyundai Ioniq 5 ) भारतीय बाजारों में पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इस नई एसयूवी में सिंगल चार्ज पर 690 KM रेंज मिलेगी। खबर में जानिए इस एसयूवी के बारे में-
Hyundai Ioniq 5 के नए वर्जन की कीमत
हुंडई कंपनी की ओर से Hyundai Ioniq 5 के नए वर्जन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (New Ioniq 5 Price) 55.70 लाख रुपये तय की गई है। यह नई इलेक्ट्रिक SUV कंपनी की इलेक्ट्रिक कार लाइनअप में Hyundai Creta Electric के साथ जुड़ गई है। इससे पहले नई Hyundai Ioniq 5 में 84 kWh बैटरी दी गई है, जबकि पुराने मॉडल में 72.6 kWh बैटरी दी जाती थी।
इस नई बैटरी के साथ यह SUV सिंगल चार्ज पर तकरीबन 690 किलोमीटर तक रेंज (New Ioniq 5 Range) ऑफर करती है। इस नए वर्जन में बेहतर परफॉर्मेंस और स्पेस मिलता है। साथ ही पहले की तरह रियर-व्हील ड्राइव (Rear-Wheel Drive) सिस्टम भी उपलब्ध है, जिसमे आपको बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
Hyundai Ioniq 5 के नए वर्जन का लूक
बात करें लूक की तो नई Ioniq 5 का लुक (New Ioniq 5 looks) पहले जैसा रखा गया हैं। हालांकि कुछ छोटे अपडेट जरूर किए गए हैं। इसमें आगे और पीछे नए बंपर डिजाइन, नए स्किड प्लेट्स, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और नया V-गर्निश लाइटिंग सिस्टम भी उपलब्ध है। यानी की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन पहले जैसा ही फ्यूचरिस्टिक और आकर्षक बना हुआ है।
नई Ioniq 5 के दमदार फीचर्स
नए वर्जन एसयूवी (Hyundai Ioniq 5 Features) के भीतर कई नए अपडेट भी देखने को मिले हैं। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में नया 3-स्पोक लेदर स्टीयरिंग व्हील उपलब्ध है, जिसमें खास 4-डॉट लाइट डिजाइन और हीटिंग फंक्शन का फायदा मिलता है। इसके साथ ही दो बड़े 12.3-इंच के डिस्प्ले भी दिए हैं। वायरलेस चार्जिंग पैड को नया अवतार दिया गया है, जिसमें अब हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स के कंट्रोल भी उपलब्ध हैं। यानी की नई Ioniq 5 दमदार फीचर्स से लैस है। इस एसयूवी में Android Auto और Apple CarPlay, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ओवर-द-एयर अपडेट, इन-कार पेमेंट सिस्टम और चोरी से सेफ्टी के लिए रिमोट इम्मोबिलाइजेशन है।
नई Ioniq वर्जन के सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के तौर पर इस नई इलेक्ट्रिक SUV (New version of Hyundai Ioniq 5) में नए फीचर्स एड किए गए हैं। सेफ्टी के तौर पर इस एसयूवी में पार्किंग को आसान बनाने के लिए पार्किंग कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। हुंडई के अनुसार Ioniq 5 को दुनियाभर में रिस्पांस मिला है और देशभर में ग्राहकों ने इसे पसंद किया है। नए मॉडल में बेहतर रेंज, नई टेक्नोलॉजी और पहले से अधिक बेहतर सुविधाएं दी गई है।