Haryana हरियाणा के सभी जिलों में ट्रैफिक जाम की छुट्टी करने के लिए सरकार नई सड़कों का जाल बिछा रही है। वहीं पुरानी सड़कों की मरम्मत का काम भी प्रगति पर है। अब हरियाणा वालों के लिए एक बड़ी गुड न्यूज़ सामने आई है। दरअसल, सरकार हरियाणा में तीन नए नेशनल हाईवे बनाने जा रही है, जिससे चार जिलों के विकास को रफतार मिलेगी और यहां किसानों की जमीन के रेट भी आसमान छूने लगेंगे।
बनेंगे ये 3 नेशनल हाईवे –
हरियाणा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार प्रदेश में कई बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रही है। इनमें से सड़क नेटवर्क को बढ़ाने की परियोजनाएं अहम हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से हरियाणा (Haryana News) के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। हाल ही में केंद्र सरकार ने राज्य में तीन नए नेशनल हाईवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
बता दें कि तीन नए नेशनल हाईवे (new national highway) को भारतमाला परियोजना के तहत बनाया जाएगा। इन तीनों परियोजनाओं को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है उनमें पहला नेशनल हाईवे पानीपत से डब्बा वाली तक बनेगा। दूसरा नेशनल हाईवे हिसार से रेवाड़ी तक तैयार होगा और तीसरा अंबाला से दिल्ली को जोड़ेगा।
सबसे पहले NHAI तैयार करेगी DPR –
इन तीनों नए नेशनल हाईवे के निर्माण की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सौंप गई है। अब केंद्र सरकार से हाईवे के निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद NHAI इन तीनों परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (National Highway DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। डीपीआर (DPR) के आधार पर मार्ग, भूमि अधिग्रहण, पुलों, फ्लाईओवरों और इंटरचेंज की योजना तैयार की जाएगी। ये नेशनल हाईवे जहां से गुजरेंगे वहां जमीनों के रेट सातवें आसमान पर पहुंच जाएंगे। नए नेशनल हाईवे बनाने के लिए किसानों से जमीन खरीदी जाएगी और सरकार उन्हें अच्छा-खास मुआवजा देगी। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
इन राज्यों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी –
इन नेशनल हाईवे (new national highway in haryana) की तैयार होने से हरियाणा में सफर आसान, सुरक्षित और तेज हो जाएगा। इसके साथ ही मौजूद राष्ट्रीय राजमार्गों को पर ट्रैफिक दबाव कम होगा। खास तौर पर अंबाला दिल्ली हाईवे को ग्रीन फील्ड राजमार्ग के रूप में यमुना नदी के किनारे बनाया जाएगा। इसके बनने से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच की दूरी कम हो जाएगी। अनुमान है कि दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच यात्रा का समय दो से ढाई घंटे तक कम हो जाएगा।
एक्सप्रेसवे से जुड़े नए हाईवे –
यह नया हाईवे पंचकूला से यमुनानगर (Panchkula to Yamunanagar New Highway) तक बनाया जा रही एक्सप्रेसवे के साथ भी कनेक्ट होगा। जिससे हरियाणा-पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर तक सड़क कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी। इससे उत्तरी भारत के औद्योगिक और कृषि क्षेत्र को बड़ा फायदा मिलेगा। इसके अलावा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे हरियाणा राज्य दिन दोगुनी रात चौगुनी उन्नति करेगा।
नए नेशनल हाईवे बनने से होगा फायदा –
सरकार का मानना है की नए नेशनल हाईवे (New National Highway latest news) बनने से लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण इलाकों की पहुंच बड़े शहरों तक आसान हो जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली -एनसीआर के ट्रैफिक दबाव भी काम होगा। इन तीनों हाइवे परियोजनाएं हरियाणा के लिए अहम हैं इनके पूरा होने से राज्य की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में भी सुधार होगा।