Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है पिछले दिनों आई गिरावट के बाद बीते दो दिन सोने और चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है लेकिन आज 14 में को एक बार फिर से चांदी में बड़ी गिरावट आई है वहीं सोने में तेजी बरकरार है आईए जानते हैं आज का लेटेस्ट प्राइस
देश भर में सोने और चांदी का भाव चर्चा का विषय बना हुआ है। आए दिन दोनों कीमती धातुओं के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 11 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सोने की खरीद न करने की अपील की थी। इसके बाद सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में तगड़ा उछाल देखने को मिला चांदी एक बार फिर से 3,00,000 के उच्च स्तर पर जा पहुंची। वहीं सोना 1,60,000 की ऊपर कारोबार करता नजर आया।
MCX पर सोने-चांदी का भाव –
आज गुरुवार 14 में को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है एमसीएक्स पर इस समय चांदी (MCX Silver Rate) 3,713 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती होकर 296,590 रुपए प्रति किलो पर आ गई है, जबकि कल बुधवार को चांदी 3,00,238 प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी।
सोने की कीमतों की बात करें तो आज एमसीएक्स पर सोने (MCX Gold Rate Today) में तेजी देखने को मिली है सोना 141 रुपए महंगा होकर 1,62,327 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 13 मई को सोने का भाव 1,62,186 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।
आने वाले दिनों में और महंगा हो सकता है सोना –
हाल ही में सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी (custom duty hike) बढ़ा दी है जिसकी वजह से सोने में तेजी देखने को मिल रही है। सरकार ने कस्टम ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी है। इससे सोने-चांदी की कीमतों पर सीधा प्रभाव होगा।
दिल्ली
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹162260
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹148950
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹121900
मुंबई
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹162330
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹148800
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹121900
कोलकाता
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹162330
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹148800
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹121900
चेन्नई
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹163680
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹150010
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹125610
लखनऊ
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹162260
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹148950
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹121900
कानपुर
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹162260
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹148950
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹121900
पटना
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹162380
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹148550
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹121800
जयपुर
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹162260
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹148950
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹121900
इंदौर
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹162380
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹148850
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹121800
भोपाल
24 कैरेट सोने की कीमत = ₹162380
22 कैरेट सोने की कीमत = ₹148850
18 कैरेट सोने की कीमत = ₹121800
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी का भाव –
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बीते सत्र में बाजार बंद होने तक दिल्ली में चांदी (Delhi Silver Rate) 20,500 रुपये महंगी हुई थी। यह बढ़कर 2,97,500 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची। मंगलवार को यह 2,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इसी तरह 24 कैरेट सोना 8,550 रुपये बढ़कर 1,65,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसका पिछला बंद भाव 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था।