IMD Rain Alert – देशभर के अलग अलग राज्यों में एक बार फिर से आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे में मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। दक्षिण भारत में लू और भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है तो वहीं पश्चिमी घाट में आंधी, बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में आज और कल तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3 दिन तक कई इलाकों में गर्मी और लू से रहात मिलने वाली है। उत्तर भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है जिससे आंधी, बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासकर, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा- पंजाब और राजस्थान के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।
मौसम विभाग ने बिहार और यूपी में तेज गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। IMD ने रविवार तक पहाड़ों पर विक्षोभ का प्रभाव रहने से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचे भागों पर बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। यहां पर 19 अप्रैल तक 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार आंधी-बवंडर चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। दक्षिण भारत में हीटवेव के बीच केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
यूपी कैसा रहेगा मौसम –
यूपी में अप्रैल महीने में भयंकर गर्मी का एहसास हो रहा है। राज्य के बुंदेलखंड के झांसी और बांदा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पास जा पहुंचा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। फिलहाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने हल्की बरसात होने का संदेश दिया है, लेकिन राज्य के ज्यादातर भागों पर तेज गर्म हवाएं चल रही है। IMD की मानें तो 16 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों पर बादल छा सकते हैं। कई हिस्सों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हो सकती है।
बिहार में होगी बारिश –
बिहार (Bihar Weather) में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है और गर्मी सितम ढाह रही है। दोपहर में तेज गर्म हवाएं चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि, लगातार बढ़ते तापमान के बीच राज्य के कुछ भागों पर अब पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 40 घंटे के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है और कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बरसात हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम में बदलाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
दिल्ली एनसीआर में भी बदलेगा मौसम –
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में लगातार बढ़ रही गर्मी पर बादलों ने ब्रेक लगा दिया है। शुक्रवार सुबह एनसीआर क्षेत्र में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होने से तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। IMD ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मेघ गर्जन, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। IMD ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में आंधी तूफान का अलर्ट –
राजस्थान के पश्चिमी हिस्से पर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) का प्रभाव है, जिससे राज्य के मौसम में बदलाव आ सकता है। IMD के मुताबिक, बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर समेत कुछ अन्य हिस्सों पर गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार और रविवार तक झुंझनू, चुरू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अलवर में धूल भरी तेज हवाएं और बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि, जयपुर के आसपास भी बादलों का डेरा है, लेकिन बड़े मौसमी गतिविधि को लेकर कोई संभावना नहीं है।
हरियाणा में आंधी बारिश का अलर्ट –
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हरियाणा और पंजाब (Haryana Weather) का मौसम बदल गया है। शुक्रवार को आसमान में बादल छाने से कुछ जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने हरियाणा के लगभग 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है खासकर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी, दादरी, चरखी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, पानीपत और सोनीपत में बारिश के साथ ओले और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
पंजाब में भी बरसेंगे बादल –
पंजाब में मौसम (Punjab Ka Mausam) बदल रहा है। लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच अब बारिश शुरू हो गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। IMD की मानें गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, मुक्तसर, बठिंडा, फाजिल्का और मानसा में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और झमाझम का अलर्ट घोषित है। विभाग का कहना है कि 19 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) के ज्यादातार भागों पर धूप खिली रहेगी, लेकिन कुछ ऊंचाई वाले भागों पर पश्चिमी विभोक्ष एक्टिव होने से बादल छाए रहेंगे। IMD के मुताबिक, टिहरी, देहरादून, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 40 की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी और बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। ये गतिविधियां अगले 48 घंटे तक तापमान पर प्रभाव डालेंगी। हालांकि, मैदानी हिस्से शुष्क रहेंगे और लोगों को गर्मी महसूस होगी।
हिमाचल प्रदेश का मौसम –
हिमाचल प्रदेश में मौसम अब करवट बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से अगले 3 दिन तक तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का कहर देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर बर्फबारी और बिजली गिरने के आसार जताए गए हैं। IMD की मानें तो शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी समेत कुछ अन्य हिस्सों पर अंधड़ और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों पर येलो अलर्ट जारी रखा गया है, जिससे तापमान कम होगा और अप्रैल में ठंड का एहसास होगा।
जम्मू-कश्मीर में 19 अप्रैल तक होगी बारिश –
मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 19 अप्रैल तक एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा, जिसका अधिकांश असर घाटी क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है। IMD ने बताया कि ऊपरी भागों पर बर्फबारी और निचले हिस्सों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ हिस्सों पर ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम के चलते विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों पर 72 घंटे भारी –
मौसम विभाग (Weather Update) के ताजा अपडेट के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में अगले 72 घंटे भारी रहने वाले हैं। IMD का पूर्वानुमान है कि एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-बवंडर और बिजली गिरने के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।